हार के डर से भाजपा ने टाला उपचुनाव: ब्रह्मदास चौहान

सीएम जयराम ठाकुर पर बोला तीखा हमला

उमेश भारद्वाज। मंडी

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता ब्रह्मदास चौहान का कहना है कि हार को नजदीक देकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपचुनाव टाल दी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो स्थिति प्रदेश और देश में बनी हुई है। उसको भाजपा सरकार ने भांप लिया है और अपनी हार को देखते हुए उप चुनावों को टाल दिया है। उन्होंने कहा कि लेकिन फिर भी भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के यह मंसूबे किसी भी सूरत में पूरे नहीं होंगे। जब भी उपचुनाव होंगे। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने यहां मीडिया को जारी किए गए बयान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आड़े हाथों लेते हुए बोला है कि जिन वायदों के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार सत्तासीन हुई है।

वर्तमान में एक भी चुनावी वादे को पूरा नहीं किया है। महंगाई चरम सीमा पर है। बेरोजगारी से युवाओं का बुरा हाल है और हर और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के राज में उनके मंत्री और विधायक ही मुख्यमंत्री बने हैं और आम जनता का शोषण करने में लगे हुए हैं। चाहे बात नाचन के विधायक विनोद कुमार की हो या बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह की। आए दिन नए-नए कारनामे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मंत्रियों और विधायकों के सामने आ रहे हैं।

जिसके चलते वर्तमान की भाजपा सरकार के मंत्री और विधायक बेलगाम हो गए हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है और यह मंत्री और विधायक ही मुख्यमंत्री बनकर सरकार चला रहे हैं और जिसके चलते प्रदेश की अफसरशाही हावी हुई है। इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को आम जनता जरूर आईना दिखा कर देगी।