राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर बीजेपी ने की लोकतंत्र की हत्याः प्रतिभा सिंह

Fearing the increasing popularity of Rahul Gandhi, BJP killed democracy: Pratibha Singh

उज्जवल हिमाचल। शिमला

लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता (Membership) रद्द होने के बाद देशभर में कांग्रेस पार्टी मुखर नजर आ रही है। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद विपक्ष को एक मंच पर लाने की लगातार कोशिश हो रही है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार सरकार से सवाल पूछ रहे थे, इसलिए उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज से पहले देश के इतिहास में कभी ऐसा नहीं देखा गया। यह पहली बार है जब इस तरह लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) से भाजपा बौखला गई है। कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ लगातार आवाज उठा रही है। 18 विपक्षी दल कांग्रेस के साथ है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में जल्द लोगों के बीच जाकर असलियत रखेगी।

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी की आवाज को दबाने में मोदी सरकार रच रही बड़ा षड्यंत्रः कौल सिंह ठाकुर

वन्ही हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी के समर्थन में हुए प्रदर्शन में शामिल न होने पर पदभार मुक्त किए गए पदाधिकारियों को लेकर कहा कि आलाकमान (high command) को इस बारे में विचार करना चाहिए। एक दिन पहले फोन करने पर अगले दिन पदाधिकारी नहीं पहुंच सके। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के पास संसाधन भी नहीं होते हैं। ऐसे में उन्हें इसके लिए समय दिया जाना चाहिए। उन्होंने आलाकमान से आग्रह किया है कि इस बारे में पुनर्विचार किया जाए।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।