कोरोना मरीज के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने यह जानकारी दी कि कांगड़ा उपमंडल के अंतर्गत एक स्त्री जो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसने होम आइसोलेशन में रहना स्वीकार किया था। प्रशासन द्वारा उसे आइसोलेशन के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। जिसके बाद उसके विरुद्ध प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। कृपया करोना पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन के नियमों का सख्ती से पालन करें।