आधी रात को दुकान में लगी आग, 15 लाख का नुकसान

कुल्लू के भुंतर में पेश आया अग्निकांड, दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

उज्जलवल हिमाचल। कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के भुंतर में सोमवार देर रात को एक इलेक्ट्रॉनिक्स  की दुकान में आग लग गई। आग की इस घटना में 15 लाख का नुकसान हुआ है। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई।  करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से  एक करोड़ से अधिक की संपत्ति को बचाया गया।

आग लगने के कारणों का अभी तक  पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के अधिकारी दुर्गा सिंह ने कहा कि भुंतर में दीपक कुमार पुत्र जवाहर घई की किराये की  दुकान में आग लगने से सामान जलकर राख हुआ है। आग की इस घटना में किसी  प्रकार का जानी नुकसान नहीं है। अग्निकांड में एक करोड़ से अधिक की  संपत्ति को बचाया गया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने आग से करीब  15 लाख का नुकसान हुआ है।