डाक मंडल द्वारा किया गया ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। साेलन

भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार डाक मंडल सोलन के कर्मचारियों और उनके परिवार को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए 12 सितंबर को ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। अपने व्यस्त जीवन में प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट समय बचाकर शारीरिक गतिविधि को शामिल करने का संकल्प लेना है। यानि फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज। देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में डाक मंडल सोलन द्वारा ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया।

‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 12 सितंबर 2021 सुबह वर्षा के कारण 7 बजे के स्थान पर 8 बजे प्रारंभ की गई और मालरोड सोलन होते हुए चंबाघाट तथा चंबाघाट से पुनः वापस चिल्ड्रन पार्क सोलन में समाप्त हुई इस पहल को सफल बनाने के लिए, सभी डाकघर के कर्मचारियों के मध्य जागरूकता फैलाने के लिए आयोजन किया गया। इससे वे शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए सरल कदम उठा कर स्वस्थ रह सकें।