सिक्किम में बाढ़ ने मचाई तबाही, 14 की गई जान, 100 से ज्यादा लापता

उज्ज्वल हिमाचल। डेस्क

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से तीस्ता नदी बेसिन में अचानक बाढ़ आ गई थी। बताया जा रहा है कि इस बाढ़ में कम से कम 14 लोगों की जान चली गई जबकि 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों का अभी तक सर्ज अभियान जारी है। सिक्किम में आई इस आपदा के बाद से राहत एवं बचाव कार्य में भारतीय सेना जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम में रात करीब डेढ़ बजे शुरू हुई बाढ़ चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण और बदतर हो गई।

यह भी पढ़ेंः एचपीयू की तरफ से नेशनल स्तर पर गोआ में दौड़ेगा नूरपुर का विक्रम

उन्होंने यह बताया कि राज्य की राजधानी गंगटोक से 30 किमी दूर सिंगताम में एक स्टील पुल उफनती तीस्ता नदी में पूरी तरह से बह गया। इस संबंध में गंगटोक के सब.डिविजनल मजिस्ट्रेट महेंद्र छेत्री ने कहा कि गोलिटर और सिंगतम क्षेत्र से पांच शव बरामद किए गए हैं। इसी के चलते रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहाए ष्बचाए गए सैनिक की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।

ब्यूरो रिपोर्ट डेस्क

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें