चंबा में सरा बीट से वन विभाग ने रेस्क्यू किया राज्य पक्षी ‘जुजुराना’

शैलेश शर्मा। चंबा

हिमाचल में जैसे ही सर्दियों का मौसम शुरू होता है शिकारी लोगों शिकार करने अपनी बांछे खिलार लेते है, पर आज सुबह वन मंडल विभाग की टीम ने हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत पक्षी जुजुराना की जान बचाकर अपने दायित्व का पालन कर अपने विभाग का नाम रोशन जरूर किया है। बताते चलें की आज वन मंडल चंबा की टीम ने हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत राज्य पक्षी जुजुराना को घायल अवस्था में आज सुबह घायल वस्था में उस समय रेस्क्यू किया जब वह एक बाज के चुंगल से बचता हुआ वन विभाग की टीम के समक्ष आ गिरा। वन विभाग की टीम ने इस खूबसूरत राज्य पक्षी जुजुराना को तुरंत वहा से उठाकर वन मंडल अधिकारी जिला मुख्यालय लाए जहां पर उसका इलाज किया गया।

इस बारे वन मंडल अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि आज सुबह हमारी वन विभाग की टीम सरा नामक जगह पर जा रही थी की इसी बीच यह राष्ट्रीय पक्षी जुजुराना हमारी वन विभाग की टीम के समक्ष आ गिरा। उन्होंने इस पक्षी का तुरंत रेस्कियू करके चंबा ले आए है जहां पर इसका किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में खाने की तलास में अक्सर ऐसे पक्षी नीचे चले आते है, और किसी न किसी के शिकार बन जाए है। उन्होंने बताया कि जैसे ही इस पक्षी की हालत में सुधार होता है इसको उसके उचित स्थान पर छोड़ दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस राज्य पक्षी को किसी बात का कोई खतरा नहीं है और वह स्वस्थ है।