कांग्रेस क्वालिटी पर विश्वास रखती है क्वांटिटी पर नहीं: दीपा दास मुंशी

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

पूर्व सांसद व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पीआरओ दीपा दास मुंशी इन दिनों अपने हिमाचल दौरे पर हैं। रविवार को सुंदरनगर पहुंची दीपा दास मुंशी ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस की सदस्यता अभियान को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में डिजिटल मेंबरशिप के माध्यम से अभी तक 3 लाख सदस्यों को जोड़ा जा चुका है। ताकि किसी भी तरह की फेक सदस्यता न हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी क्वालिटी पर विश्वास रखती है क्वांटिटी पर नहीं।

वहीं, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित भाजपा नेताओं पर कई जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुए विधानसभा व लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की हार से मुख्यमंत्री सहित अन्य नेता बौखलाहट में है व हताशा और निराशा में बेवजह बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से सदन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर बयानबाजी की जा रही है, इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हिमाचल के लिए बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने भाजपा नेताओं को अपनी भाषा पर संयम बरतने की सलाह दी है।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के सवाल पर कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है। हर कार्यकर्ता को अपना पक्ष रखने का अधिकार है। वहीं, कुलदीप राठौर ने आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत का भी दावा किया।