नाचन के पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा का निधन

उज्जवल हिमाचल। गोहर

नाचन के पूर्व विधायक एवम पूर्व सीपीएस टेक चंद डोगरा का शनिवार सुबह अस्पताल से उपचार करने के बाद घर पहुंचाते ही निधन हो गया। डोगरा 77 वर्ष के थे। टेक चंद डोगरा चार बार विधायक रहे और एक बार सीपीसीएस भी बने। डोगरा मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन और एससीएसटी विकास निगम के चेयरमैन भी रहे हैं। डोगरा पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह के कट्टर समर्थक थे और उन्हें मंडी जिला में वीरभद्र सिंह का हनुमान कहा जाता था।

डोगरा सुन्दरनगर जिला में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी रहे। वे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। डोगरा के निधन पर मंडी की सांसद रानी प्रतिभा सिंह,लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह, रंगीला राम राव, प्रकाश चौधरी, चेतराम ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, लाल सिंह समेत अनेक नेताओं ने डोगरा के निधन पर गहरा दुख जताया है।

संवाददाताः संजीव कुमार

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें