पूर्व अर्द्धसैनिक बल संगठन की बैठक शाहपुर में संपन्न

मनीष कोहली। शाहपुर

हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की बैठक रविवार को 39 मील शाहपुर में जिला कांगड़ा अध्यक्ष एवं प्रदेश चीफ पैटर्न एमएल ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष वीके शर्मा डीआईजी रिटायर्ड मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद थे। बैठक में विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई व आगामी रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर बैठक में मुख्यातिथि वीके शर्मा ने बताया की केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के भूतपूर्व सैनिकों की सभी जायज मांगें भारत केप्रधान मंत्री व गृह मंत्री को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के माध्यम से भेजी
गई हैं।

इसमें अर्द्धसैनिक कल्याण बोर्ड प्रदेश व जिला स्तर पर आर्मी की तर्ज पर नियुक्त करना, 2004 के बाद भर्ती सेवानिवृत्त सैनकों को पेंशन देना, सीजीएचएस डिस्पेंसरी हर जिला स्तर पर खोली जाए। लोकल अस्पताल के मार्फ़त पूर्व अर्द्धसैनिक सदस्यों को मुफ्त मेडिकल सुविधा दी जाए। कंटीन स्टोर के लिए जीएसटी में आर्मी की तरह छूट दी जाए। पूर्व अर्द्धसैनिकों को एक्स सर्विस की सुविधा आर्मी की तर्ज पर दी जाए। दूरदराज के क्षेत्राें में मोबाइल कंटीन व मेडिकल सुविधा दी जाए। पूर्व अर्द्धसैनिक के सदस्यों को पेंशन पहचान पत्र के साथ परिवार पहचान पत्र दिया जाए। सभी पूर्व अर्द्धसैनिक के सदस्यों व सेना के नियम एक जैसे लागू किए जाएं, सेना व अर्द्धसैनिक के एक जैसे नियम लागू किए जाएं।

वन पेंशन वन रैंक की सुविधा सेना की तर्ज पर दी जाए। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में अर्द्धसैनिक बल के सेवारत व सेवानिवृत सैनिकों की संख्या 30 प्रतिशत है, जिसमें उनके परिवार व शहीदों के परिवार भी शामिल हैं, उनके प्रति उदारवादी नीती अपनाई जाए। बैठक में सभी सदस्यों ने एक मत से अध्यक्ष वी के शर्मा को सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नंद लाल मेहरटू, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सोनी, जिला कांगड़ा उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा व कोषाध्यक्ष केवल किशोर शर्मा आदि सहित पूर्व अर्द्धसैनिकबलों के 250 सदस्य मौजूद रहे।

1 COMMENT

Comments are closed.