चीन विवाद पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने घेरी मोदी सरकार

Manmohan Singh
Manmohan Singh

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौजूदा केन्द्र सरकार को समय समय पर आईना दिखाते रहे है। देश के मताता बडे़ मुददो पर मनमोहन सिंह ने सरकार को नसीहत के साथ साथ दुष्प्रभावों के बारे में भी आगाह करते रहते हे। मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि भ्रामक प्रचार कभी भी कूटनीति और मजबूत नेतृत्व का विक्लप नहीं हो सकता है। उन्होने कहा कि आज हम इतिहास के एक नाजुक मोड़ पर खड़े है। हमारी सरकार के निर्णय व सरकार द्वारा उठाए गए कदम तय करेंगे कि भविष्य की पीढ़ियां हमारा आकलन कैसे करें। जो देश का नेतृत्व कर रहे है। उनके कधों पर कर्तव्य का गहन दायित्व है। देश प्रजातंत्र में यह दायित्व देश के प्रधानमंत्री का है।

आपको बता दे कि इससे पहले राहुल गांधी द्वारा भी केन्द्र सरकार को चीन विवाद पर घेरा गया था । अब पूर्व पीएम का बयान आने से आरोप व प्रत्यारोप का दौर जारी हो गया है।