पूर्व राजकुमार घर में नजरबंद, खुद वीडियाे बनाकर किया दावा

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

जॉर्डन के पूर्व राजकुमार और किंग अब्दुल्ला II के सौतेले भाई ने शनिवार को दावा किया कि उन्हें घर में नजरबंद रखा गया है। ऐसे में जॉडर्न के शाही परिवार में चल रहा घमासान पूरी दुनिया के सामने जगजाहिर हो गया है। साम्राज्य के शीर्ष पदस्थ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें शाही परिवार के सदस्य शामिल हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार एक वीडियो में पूर्व क्राउन प्रिंस हमजा बिन हुसैन ने बताया कि उन्हें अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने घर में रहने का आदेश दिया गया है।

जॉर्डन के पूर्व क्राउन प्रिंस ने कहा इसके बाद से उनके कई जानने वाले लोगों और दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी सुरक्षा हटा दी गई है और इंटरनेट और फोन लाइनों को भी काट दिया गया है। प्रिंस हमजा ने कहा कि कंपनी ने बताया है कि उनके पास जो सैटेलाइट इंटरनेट है, उनके कनेक्शव काटने का निर्देश दिया गया है। इसलिए ऐसा हो सकता है कि वे आखिरी बार संवाद कर रहे हो। एक अंतरराष्ट्रीय वकील, मलिक आर डाहलान ने न्यूयॉर्क टाइम्स को पुष्टि की कि यह वीडियो प्रिंस हमजा का है और स्थिति पर चिंता जताई। प्रिंस हमजा ने वीडियो में कहा कि वह इस रिकॉर्डिंग को यह स्पष्ट करने के लिए बनाया है कि वे किसी साजिश या नापाक संगठन या विदेशी-समर्थित समूह का हिस्सा नहीं हैं, जैसा कि यहां हमेशा दावा किया जाता है।

वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि जॉर्डन की पुलिस द्वारा 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने प्रिंस हामजा के आंदोलन पर रोक लगाने पर आवाज उठाई थी। अधिकारियों ने इसे जॉर्डन की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा बताया था। जॉर्डन में शीर्ष अधिकारियों और शाही परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी असामान्य है। सामान्य रूप से स्थिर अरब सम्रराज्य पश्चिमी देशों का काफी बढ़िया सहयोगी रहा है। खासकर मिडिल ईस्ट में आतंकवाद विरोधी सहयोग में। गिरफ्तार किए गए लोगों में जॉर्डन के शाही परिवार के सदस्य हसन बिन ज़ैद और सऊदी अरब के दूत और किंग अब्दुल्ला के लंबे समय के विश्वासपात्र इस्माईल अवधल्लाह शामिल हैं।