Hidden weapon लड़कियों को बताएगी आत्मरक्षा के गुर

डाडासीबा में बनी girls आत्मरक्षा पर लघु फिल्म जल्द होगी रिलीज

उज्जवल हिमाचल। डाडासीबा

देश व प्रदेश में हो रहे छेडख़ानी व रेप जैसे घिनोने अपराधों पर समुराई फिटनेस सेंटर डाडासीबा द्वारा लड़कियों की जागरूकता के लिए उनके आत्मरक्षा पर एक लघु फि़ल्म बनाई गई है। फिल्म का नाम हिडन वेपन है। इस फिल्म को डाडासीबा व आस पास के इलाकों में शूट किया गया है। समुराई फिटनेस सेंटर डाडासीबा के संचालक व इस फि़ल्म के निर्माता पवन कुमार ने बताया की फिल्म बनाने का उनका मुख्य उद्देश्य समाज में फैली इस गंदगी को मुंहतोड़ जबाव देना है, यह तभी संभव है जब महिलाएं अपनी आत्मरक्षा कर सकें।

उन्होंने बताया कि फिल्म में एक लडक़ी रोज-रोज के अपने साथ हुए गलत हरकतों से कैसे बदला लेती है। यह दिखाया गया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे आशा है की सभी को फि़ल्म पसंद आएगी। फिल्म का निर्माण स्वयं पवन ने व निर्देशन गीताज ने किया है।

फिल्म में मुख्य भूमिका में पवन, सहाना, साक्ष्य, सूरज, लककी, मोहित, सन्नी, साहिल, आदित्य, मोक्षित व कमल हिमाचली हैं। फि़ल्म को यूट्यूब पर समुराई फिटनेस सेंटर पर रिलीज किया जाएगा।