टैक्सी चालक की संदिग्ध मौत मामले में एक महिला सहित चार और आरोपित गिरफ्तार

जतिन लटावा। जोगिंद्रनगर

मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में टैक्सी चालक मदन लाल की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने चार और अरोपित को गिरफ्तार किया है। अभी तक कुल पांच आरोपित पुलिस ने धर-दबोचे हैं। एक अरोपित की तलाश पुलिस कर रही है। शुक्रवार काे पुलिस की टीम ने अरोपितों किया, तो चार और आरोपित पुलिस ने हिरासत में लिए हैं। पुलिस के दारा गिरफ्तार चार अन्य अरोपितों में एक महिला भी शामिल हैं, जिन पर टैक्सी चालक को आत्महत्या के उकसाने का संगीन आरोप हैं।

यह भी देखें : बकरियां चराने गए व्यक्ति के साथ पेश आया दर्दनाक हादसा…

हालांकि मृतक के परिजनों ने हत्या की आंशका भी जताई थी, लेकिन मृतक की तलाशी के दौरान जब एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसकी लिखावट के मिलान के बाद अब तक पांच गिरफ्तारी हो चुकी हैं। पांच अरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि जोगिंद्रनगर पुलिस ने शुक्रवार काे कर दी है।