धनोटू से नेर चौक तक चकाचक होगें हाईवे के किनारे: हितेंद्र चंदेल

उज्ज्वल हिमाचल। मंडी

विधानसभा क्षेत्र नाचन के अंतर्गत आने वाले धनोटू से नेर चौक तक नेशनल हाईवे के दोनों किनारों पर पेवर ब्लॉक डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे लोगों को हाइवे के किनारे चलने के साथ-साथ यहां से उड़ने वाली धूल से राहत मिलेगी। पेवर ब्लॉक के कार्य के लिए पर्यावरण विभाग द्वारा 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने पर नाचन मंडल भाजपा ने विधायक विनोद कुमार पर्यावरण विभाग और नगर परिषद सुंदरनगर का आभार जताया है। नाचन भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष रूप सिंह व मीडिया प्रभारी हितेंद्र चंदेल ने कहा कि नाचन विधानसभा के धनोटू से नरेश चौक तक नेशनल हाईवे के दोनों किनारों पर पेवर ब्लॉक डालने का कार्य शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ेंः जल रक्षक संघ की मांगें पूरी नहीं हुई तो विधानसभा के मानसून सत्र पर करेंगे घेराव

इससे क्षेत्र के लोगों को सड़क किनारे से उड़ने वाली धूल से राहत मिलेगी। इस कार्य को लेकर हिमाचल प्रदेश पर्यावरण विभाग द्वारा 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को नाचन विधायक विनोद कुमार द्वारा प्रयास किया गया था। उन्होंने नाचन विधायक विनोदए प्रदेश पर्यावरण विभागए नगर परिषद सुंदरनगर अध्यक्ष जितेन्द्र शर्माए कार्यकारी अधिकारी हितेश शर्मा, ग्राम पंचायत महादेव प्रधान नील कमल, भाजपा मंडल महामंत्री नाचन संदीप देव, कार्यालय सचिव लाभ सिंह, शक्ति केंद्र अध्यक्ष चुनी लाल व वार्ड सदस्य उत्कृष खत्री का आभार जताया है।

संवाददाता। उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें