24 से 30 जुलाई तक भांमस चलाएगी “भारत जागो” अभियान

उज्जवल हिमाचल। फतेहपुर

भारतीय मजदूर संघ 24 से 30 जुलाई तक श्रमिकों के हितों के लिए “भारत जागो” अभियान पूरे देश में चलाने जा रही है, जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकारों की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ उपमंडल स्तर और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी दिया जाएगा। जानकारी देते भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन राणा ने कहा 24 से 30 जुलाई “भारत जागो” अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। वहीं, उन्होंने बताया भांमस स्थापना दिवस 23 जुलाई को इंदौरा की बजाए फतेहपुर मनाया जाएगा।

कहा पहले इंदौरा मनाने की रूपरेखा तैयार की गई थी, लेकिन किन्ही व्यस्तताओं के चलते अब इसे फतेहपुर में मनाने का निर्णय लिया गया है। बताया उधोग मंत्री बिक्रम ठाकुर मुख्यतिथि के तौर पर आमंत्रित थे, लेकिन उनकी व्यस्तता को देखते हुए अब साधारण तरीके से ही स्थापना दिवस मनाने का निर्णय हुआ है।