जवाली में गांधी हेल्पलाइन के जरिए लोगों की मदद, हर घर हो रहा सेनेटाइज

अनुराग ठाकुर। नगरोटा सूरियां

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजीव शुक्ला ,अध्यक्ष कुलदीप राठौर व पूर्व सांसद व मंत्री प्रो चंद्र कुमार के दिशा निर्देशों द्वारा जवाली गांधी हेल्पलाइन के अंतर्गत हड़सर व पनालथ पंचायतों में मास्क व हर घर में सोडियम हाइपरक्लोराड का छिडक़ाव युवाओं द्वारा किया जा रहा है। इस मुश्किल के घडी में युबा कांग्रेस का नेतृत्व बीडीसी के मेंबर विवेक जंडोरिया कर रहें हैं। हर घर में जा कर कोरोना से पीडि़त परिवारों को ज़रूरी चीजे उपलब्ध करवाई जा रहीं हैं। जवाली विधानसभा क्षेत्र में हर पंचायत में यह अभियान चलाया जा रहा है। गांधी हेल्पलाइन के सभी सदस्य अपने अपने क्षेत्र में कोरोना पीडि़त परिवारों की हर संभव सहायत की जा रही है। गांधी हेल्पलाइन नगरोटा सुरिन के संयोजक डा गुलशन कुमार ने सभी सदस्यों से कहा कि कोरोना महामारी मे सभी अपना सहयोग करें। उन्होंने कहा की इस महान कार्य के लिए हड़सर व पनालथ के कांग्रेस के कार्यकर्ता विवेक जनडोरिया, साहिल जनडोरिया, कमलजीत सिंह,राहुल चौधरी, शुभम चौधरी ,अमित अर्नोत , हैप्पी ,मोनू जामवाल, विदेश जनडोरिया ,मनजीत सिंह जनडोरिया ,राजेश कुमार, व निशु का धन्यवाद करते हुए हर चुने हुए प्रतिनिधि को आगे आने का अह्वान किया। उन्होंने ने मनजीत सिंह का भी धन्यवाद किया जिन्होंने इन युवाओं को मास्क भी उपलब्ध करवाए।