पूजा अर्चना के साथ विराजमान हुए गणपति बप्पा, जयकारों से गूंजा उठा पूरा शहर

जतिन लटावा। जोगेंद्रनगर

जोगेंद्रनगर में भव्य शोभा यात्रा के साथ गणपति विराजमान हो गये हैं इस दौरान शहर बप्पा मोर्या के जयघोष से गूंज उठा। वीरवार सुबह करीब दस बजे शहर के पुराने पंजाब नैशनल बैंक के नजदीक सजे पंडाल से शुरू हुई गणपति की शोभा यात्रा पूरे शहर की परिक्रमा कर ठीक 11 बजे पूरे लशकर के साथ वापिस पंडाल पंहुची यहां पूजा अर्चना के साथ गणपति की आरती उतारी गई साथ गणपति की मूर्ति की स्थापना की गई। गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक वालिया ने बताया कि गणेश महोत्सव दस दिनों तक चलेगा। 17 सिंतबर को महाआरती उतारी जायेगी 19 सितंबर को बडोन सिथत खड्ड में गणपति विर्सजित होगा।

रोजाना सैकडों श्रद्धालु, राजनेता और नामी हस्तियां शीश नवाज कर विध्न हरता गणेश का आशीर्वाद हासिल करेगें। उपमंडल जोगेंद्रनगर में पांच से अधिक जगहों पर गणेश महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इनमें शहर के मुख्य बाजार, पुराना पंजाब नैशनल बैंक के नजदीक और रामलीला मैदान में गणेश पूजा के चलते आकर्षक पंडाल स्थापित किए गए हैं। जहां पर गणेश महोत्सव की धूम रहेगी। इसके अलावा क्षेत्र के हराबाग, चैंतड़ा, सुकाबाग में भी गणेश चतुर्थी हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। सुरक्षा के चलते पुलिस और प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध किए हैं। रोजाना रात्रिकालीन संध्याओं के लिए प्रदेश के सुप्रसिद्ध भजन गायकों को भी आमंत्रित किया गया है।