हिमाचल को परेशानी से निकालेंगे महाकाल : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज (शुक्रवार) मध्य प्रदेश पहुंचे। उन्होंने उज्जैन के महाकाल मंदिर में देश-प्रदेश के लिए कोविड मुक्ति की प्रार्थना मांगी। मंदिर से दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि हिमाचल में बहुत ज्यादा लैंडस्लाइड हो रही है, उसे रोकने के लिए वह बाबा के द्वारा विशेष प्रार्थना करने के लिए हैं।


जयराम ठाकुर परिवार संग विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकालेश्वर मंदिर में शीश झुकाने पुहंचे। उन्होंने बाबा से जनता की लगातार सेवा करते रहने का संकल्प लिया। उन्होंने देश-प्रदेश में मुक्ति और सुख शांति की कामना भी की। उन्होंने बताया कि महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए वह पहले भी आते रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से कोविड ने उन्हें रोके रखा था।

हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड और प्राकृतिक आपदाओं को रोकने के लिए भू वैज्ञानिकों से जांच करवाई जा रही है। लेकिन बाबा महाकाल पर अटूट विश्वास उन्हें यहां तक खींच लाया। उन्होंने हिमाचल के लोगों की परेशानी हरने के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की।