जोगिंद्रनगर में धूमधाम से मनाया जाएगा गणपति उत्सव

जोगिंद्रनगर जतिन लटावा

हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी जोगिंद्रनगर में गणपति उत्सव बडी धूम-धाम से मनाया जाएगा। गणपति उत्सव को ओर ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। गणेश महोत्सव समिति सदस्य विशाल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी समिति द्वारा गणपति उत्सव को खास बनाने के लिए खासा प्रयास किए जा रहे हैं। जिसको लेकर समिति द्वारा रविवार को बैठक का आयोजन कर उत्सव के संबध में विशेष निर्णय लिए गए।

उन्होनें कहा कि गणपति बप्पा के पंडाल को आर्कषक एवं सुंदर बनाकर बडे ही आर्कषक ढंग से सजाया व संवारा जाएगा। वहीं प्रदेश के मशहूर गायकों द्वारा गणपति उत्सव में आने वाले भक्तजनों को गणपति बप्पा के गीतों से सराबोर किया जाएगा। 10 दिन तक चलने वाले गणपति उत्सव की शुरूआत 31 अगस्त बुधवार सुबह गणपति महाराज की शोभा यात्रा से होगी। उन्होनें बताया कि शुक्रवार 9 सिंतबर को बडोण खडड में गणपति बप्पा का विर्सजन कर उन्हें सम्पूर्ण जोगिंद्रनगर वासियों द्वारा भक्तिपूर्ण विदाई दी जाएगी। उन्होने कहा कि हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी गणपति उत्सव हर्ष एवं उल्लास से मनाया जाएगा।

समिति के सदस्य उत्सव को सफल एवं आर्कषक बनाने के लिए दिन रात तैयारियों में लगे हैं। उन्होनें कहा कि गणपति उत्सव के दौरान रोज़ाना सांय 7.30 बजे से रात 10 बजे तक गणपति महाराज जी के पंडाल में स्थानीय एवं प्रदेश के प्रसिद्व गायकों द्वारा गणपति गुणगान किया जाएगा। उन्होनें क्षेत्रवासियों से गणपति को सफल बनाने के लिए उनकी भावभिनी हाजरी एवं उनसे सहयोग कि अपील की है।