पिछले पांच वर्षों में चंबी स्टेडियम में नही हुए एक पैसे का काम : केवल सिंह पठानिया

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

एक ऐसा ही वाक्य देखने को मिला कि कुछ लोग चंबी मैदान में बिना अनुमति के खेलों का आयोजन करने लगे जिसमे गीले मैदान में गाड़ियों को दौड़ाया जाना था और स्टेडियम के बीच खूंटे गाड़ दिए गए थे। जैसे ही चंबी यूथ एडं स्पोर्ट्स के पदाधिकारियों को पता चला उन्होंने तुंरत स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया सहित मैदान में पहुंचे। मैदान की सुरक्षा को लेकर कर उन लोगों को रोका जब उनसे पूछा कि आप यहां ये अपना आयोजन कैसे कर रहे है तो उनका कहना था कि हमारे पास जिलाधीश की अनुमति है जब उनसे केवल सिंह पठानिया सहित यूथ एंड स्पोर्ट्स के पदाधिकारियों ने अनुमति पत्र मांगा तो बो नही दिखा पाए।

जब स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने जिलाधीश से फोन पर संपर्क करके बात की तो पता चला कि उनकी परमिशन तो दाड़ी मैदान की थी। ओर उनको कहा गया कि अपना कार्यक्रम आप वहीं करे जहां आपको अनुमति मिली है।पठानिया ने कहा कि इस मैदान को स्टेडियम का रूप देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से करोड़ां रूपये स्वीकृत हुए थे लेकिन दुर्भाग्य वश प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ और पिछले पांच वर्षों में यहां एक पैसे का नया काम नही हुआ। पठानिया ने कहा कि युवाओं के लिए इस मैदान को स्टेडियम बनाया जाएगा जिससे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का सपना भी साकार होगा और शाहपुर में एक स्टेडियम भी बन जाएगा जिससे विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए बहुत बड़ी सौगात होगी।

चंबी युथ एन्ड स्पोर्ट्स के पदाधिकारियों का कहना था कि भविष्य में चंबी स्टेडियम में किसी को भी बिना परमिशन के इस स्टेडियम में कार्यक्रम नही करने दिया जाएगा जो परमिशन लेकर कर कार्यक्रम करेगा तो इस स्टेडियम के रखरखाव की जिम्मेदारी भी उसी की होगी। चंबी यूथ एन्ड स्पोर्ट्स के पदाधिकारियो ने स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया का तहदिल से धन्यवाद किया जो इस प्रतियोगिता को रोकने के लिए युवाओ का साथ दिया।
इस मोके पर विपुल पटाकू, जागीर सिंह, विवेक, आशुतोष, अनुज, अंकु, निशांत, लदवाड़ा हॉकी क्लब, यूथ स्पोर्ट्स बसनूर, यूथ अकेडमी रेत,यूथ क्लब धनोटू आदि स्थानीय युवा मोजूद थे।