बेसहारा घायल गौ वंश के लिए मसीहा बना गौ सेवा दल नूरपुर

उज्ज्वल हिमाचल नूरपुर

नूरपुर में एक गौ सेवा दल मसीहा बनता जा रहा है। दिन हो या रात धूप हो या बारिश में गौ सेवक आज भी धरातल पर गौ सेवा करने में जुटे हैं। बताया गया है कि आज से 7 वर्ष पूर्व नूरपुर के युवा समाजसेवी गौ सेवक अर्पण चावला ने इस गौ सेवा दल नींव नूरपुर में रखी थी। यह जानकारी इस संस्था के अध्यक्ष अर्पण चावला ने एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि पिछले 5 वर्षों में हजारों बेसहारा घायल गौ वंश को यह दल बचा चुका है। उन्होंने बताया कि इस संस्था का मकसद यह है जैसे कि सड़कों पर घूम रही बेसहारा घायल गौ वंश की सेवा , खाना-पीना और घायल गौ को मलहम पट्टी अत्यादि है।

उन्होंने यह भी कहा कि अलग-अलग जगहों में चोटिल गौ वंश होने की सूचना मिलते ही उस स्थान पर पहुंच जाते हैं। चावला ने बताया कि उदाहरण के तौर पर बीती रात नूरपुर के वार्ड 6 में सत्य साई बाबा मन्दिर के आवास के पास का है। जब एक साई भक्त व रिटायर्ड अधिकारी ने इस मामले की सूचना इस समाज सेवी संस्था को मोबाइल पर आधी रात को दी तो संस्था के कार्यकर्ता बारिश में भी मौके पर पहुंच गए और गौ माता व उसके बच्चके को भोजन खिलाया गया। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि बेसहारा गौ वंश को वह रेडियम कॉलर पहनाते है। जिससे कि धुंध हो या रात इससे वाहन और बेसहारा गौ वंश दोनो सुरक्षित रहते हैं।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें