कला उत्सव में GAV का धमाल

कांगड़ाः जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के छात्रों ने धर्मशाला में हुए कला उत्सव में धमाल मचा दिया। शास्त्रीय गायन व पारंपरिक पहाड़ी गायन में जहां स्कूल के बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं शास्त्रीय संगीत तबला वादन में द्वितीय पुरस्कार झटककर जीएवी का डंका बजाया।

धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में जानवी को वोकल म्यूजिक क्लासिकल व समृद्धि को वोकल म्यूजिक पारंपरिक फोल्क में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक मेलोडिक में आर्यन को प्रथम व इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक प्रक्युसिव में आर्यन को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ेंः 30 अक्टूबर को बीजेपी प्रदेशभर में करेगी विजय संकल्प रैलियां!

प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने स्कूल में पहुंचने पर विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया व शिक्षक डीआर सागर की पीठ थपथपाई। चड्ढा ने बताया कि म्यूजिक में जीएवी हमेशा अव्वल रहता है और इसका श्रेय यह डीआर सागर को जाता है।

संवाददाताः ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।