प्रदेश के प्रमुख अस्पतालों में VMRT का नाम आना बहुत ही सुख का कार्यः शांता कुमार

उज्ज्वल हिमाचल। पालमपुर

प्रदेश के प्रमुख अस्पतालों में वीएमआरटी का नाम आना बहुत ही सुख का कार्य हुआ। सीएम रहते इलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ा था, एंजियोग्राफी हुई थी। तभी यह संकल्प लिया था जो इलाज तब अमेरिका में हुआ आज यहीं हो रहा है। आज नर्सिंग कॉलेज के जुड़ने यह अस्पताल ओर तरक्की करेगा। संस्थान स्वामी विवेकानंद के नाम पर यह केंद्र सेवा का केन्द्र है। कायाकल्प भारत के 5 प्रमुख संस्थानों में शामिल हो गया है। यह बात पूर्व सीएम शांता कुमार ने कही।

उन्होने कहा कि विश्रांति बनकर यह अस्पताल तैयार है, मेरे दिल पर बड़ा बोझ था, जब शत्रुघन सिन्हा भारत के स्वास्थ्य मंत्री बने तब सौरभ कालिया नर्सिंग संस्थान का शिलान्यास किया था। आज उद्घाटन हुआ बहुत गौरव का विषय है। ट्रस्ट के माध्यम से यह 51 लाख का चेक कालिया को वापिस कर उनके हाथों से आज डॉ. दुवे को सौंपा गया।

उन्होने कहा कि कायाकल्प में नर सेवा नारायण सेवा की भावना से कार्य करते हैं करते रहेंगे। संस्थान में जो भी रोगी आते हैं भगवान का रूप समझ कर उनकी सेवा करते हैं। आज विदेशों से भी कायाकल्प में लोग आ रहे हैं। सबसे पहले 23 करोड़ एकत्रित हुए थे। 7 करोड़ हिमाचल की जनता ने दिए थे। आज 80 करोड़ की तीन संस्थाएं यहां कार्य कर रही है। शक्ति दे यह केंद्र हमेशा आगे बढ़ता रहे। डॉक्टर रेजीडेंट बनाये जाएंगे। हर बीमारी का यहां इलाज हो यही कामना है।

इस अवसर पर शांता कुमार, डॉ मनोज लूथरा, डॉ संजीव सूद, विक्रम शर्मा, डॉ एनके कालिया, विजया कालिया, नरेश आचार्य, डॉ विमल राव दुवे, डॉ आशुतोष गुलेरी,, डॉ मुनीश भारद्वाज, एचआर रविन्द्र शर्मा, आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

…………………………………………………………………………………………………..

पालमपुर के विकास में एक ओर मील पत्थर

यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाज सेवा में समर्पित इंसाफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्माता, पूर्व मुख्यमन्त्री एवं पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शान्ता कुमार के 89 वें जन्म दिवस के शुभ अवसर पर जहां कारगिल युद्ध के प्रथम शहीद की यादगार में नर्सिंग कॉलेज का उदघाटन किया गया वहीं प्राकृतिक के आपार सौन्दर्य से भरपूर धोलाधार के आँचल में निर्मित खूबसूरत ‘विश्रांति भवन’ जिसका कि उदघाटन प्रस्तावित है के प्रांगण में धूम धाम से मनाया गया।

इस मौके पर इन्साफ संस्था के प्रतिनिधियों ने दिग्गज भाजपा नेता शान्ता कुमार को जन्मदिन के साथ साथ उक्त दोनों एतिहासिक कार्याे के लिए तहेदिल से बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

ब्यूरो रिपोर्ट पालमपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें