शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

उमेश भारद्वाज। मंडी

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे देवभूमि हिमाचल प्रदेश लगातार शर्मसार होती जा रही है। ताजा घटनाक्रम में मंडी जिला के पुलिस थाना सुंदरनगर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर 20 वर्षीय पीड़िता को गर्भवती करने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र की 20 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस थाना सुंदरनगर में दर्ज करवाई शिकायत में जाहिर किया है कि उसने बीते वर्ष अक्तूबर माह में मंडी की इंदिरा मार्केट में वैदिक-I कंपनी के सेमिनार में शामिल हुई थी।

इस दौरान सैमिनार में आए हुए एक युवक के साथ उसकी दोस्ती हो गई। इसके उपरांत दोनों कई बार बीबीएमबी झील क्षेत्र में मिले भी थे। शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों शादी के लिए रजामंद भी हो गए थे। इस दौरान आरोपी द्वारा शादी करने का वायदा कर बस स्टैंड सुंदरनगर के पास स्थित एक होटल में दो बार उसके साथ शारिरिक संबंध भी बनाए गए। इसके बाद आरोपी द्वारा पीड़ित युवती को फोन करना भी बंद कर दिया गया। वहीं, पीड़ित युवती और आरोपी के बीच शारिरिक संबंध बनने के कारण युवती गर्भवती भी हो गई, लेकिन आरोपी द्वारा उससे शादी करने से इनकार कर दिया गया। इस पर पीड़िता द्वारा आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदर नगर गुरबचन सिंह ने कहा कि पीड़ित युवती द्वारा आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पीड़ित युवती को शादी का झांसा देकर शारिरिक संबंध बनाए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरबचन सिंह ने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। मामले में अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है।