जानें क्या चल रहा साेना का भाव

उज्जवल हिमाचल। नई दिल्ली

हाजिर मांग में कमी एवं वैश्विक बाजार में कीमतों में नरमी की वजह से गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार में भी सोने एवं चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:07 बजे दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव 152 रुपए यानी 0.30 फीसद की गिरावट के साथ 50,390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने की कीमत 50,542 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही थी। वहीं, फरवरी 2021 अनुबंध वाले सोने का मूल्य 124 रुपए यानी 0.24 फीसद की गिरावट के साथ 50,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।

वायदा कारोबार में दिसंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत सुबह 11:02 बजे 539 रुपये यानी 0.87 फीसद की गिरावट के साथ 61,064 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी का भाव 61,603 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रहा था। दूसरी ओर मार्च, 2021 के कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 452 रुपए यानी 0.71 फीसद की गिरावट के साथ 62,967 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च, 2021 अनुबंध वाली चांदी की कीमत 63,419 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की बात की जाए, तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने की कीमत 6.80 डॉलर यानी 0.36 फीसद की गिरावट के साथ 1,900.50 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का भाव 3.83 डॉलर यानी 0.20 फीसद की गिरावट के साथ 1,897.69 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। कॉमेक्स पर दिसंबर में अनुबंध वाली चांदी की कीमत 0.20 डॉलर यानी 0.84 फीसद की गिरावट के साथ 24.19 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। वहीं, स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमत 0.15 डॉलर यानी 0.61 फीसद की भाव कमी के साथ 24.12 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।