किसानों के आगे झुकी सरकार, पीएम किसानों से मांगे माफी : मुकेश

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री को इन बिलों को वापस लेने से पहले पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इन बिलों को तत्काल लोकसभा का सत्र बुलाकर वापस लेना चाहिए। किसानों को राहत देनी चाहिए एक वर्ष से किसान लगातार सड़कों पर थे। सैकड़ों किसानों की जान चली गई और प्रधानमंत्री को अब याद आ रहा है कि यह कृषि कानून किसानों के हक में नहीं था, इसलिए इसे वापस ले लिया जाए। यह कानून महज इसलिए वापस लिया, क्योंकि भाजपा को उपचुनावों में पूरे देश में हार मिली है।

यह भी देखें : तलेरू में हुआ 9वीं ड्रैगन बोट रेस का समापन, मुख्यमंत्री ने की शिरकत

अब भाजपा को अगले चुनावों में पूरे देश में हार दिख रही है। इस हार से बचने के लिए भाजपा ने इन कानूनों को वापस लिया है। भाजपा की सरकार चाहे प्रदेश हो या देश इन्हें किसी भी वर्ग से कोई लेना-देना नहीं यह सिर्फ चुनाव की राजनीति करते हैं। अब चुनाव दिख रहे थे न वापस ले लिया है। बाद में फिर से किसानों परिचित होते हैं। इसलिए तत्काल इन्हें लोकसभा का सत्र बुलाकर इन बिलों को वापस लेना चाहिए।

“जय जवान जय किसान” की जीत हुई है। मुकेश ने कहा कि इस बार जय जवान जय किसान की जीत हुई है। आजादी में जो महात्मा गांधी जवाहरलाल नेहरू ने अधिकार भारत की जनता को दिया है। भारत की जनता ने इस अधिकार के दम पर आंदोलन कर इन कानूनों को वापस लेने के लिए मोदी सरकार को झुकाया है।