इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

कांग्रेस व विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

आशीष राणा। धर्मशाला

लौहमहिला कही जाने वाली देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती पर आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय दाड़ी धर्मशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस व विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शकुन मनकोटिया ने स्व. इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और देश हित में किए गए उनके कार्यों की सराहना की।

यह भी देखें : शिमला वन विभाग के पिंजरे में फंसा तेंदुआ, आदमख़ोर या नहीं पता लगाने में जुटा विभाग…

रक्कड़ पंचायत उपप्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते कई कड़े फैसले लिए जिसके लिए उन्हें लौहमहिला की उपाधि दी गई। उन्होंने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी द्वारा लिए फैसले ही थे, जिन्होंने देश की उन्नति की नींव रखी और देश को एक सूत्र में पिरोया। इस मौके पर धर्मशाला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं सदस्यों महिंद्र जसरोटिया, विक्रमजीत शर्मा एवं अनुराधा आदि ने भी स्व. इंदिरा गांधी की जीवनी पर अपने विचार रखे।

इस कार्यक्रम में रक्कड़ उप प्रधान राजीव शर्मा, सेवादल सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक विक्रमजीत शर्मा, महिंद्र जसरोटिया, प्रणव सचदेवा, जिला कांगड़ा युवा इंटक अध्यक्ष शुभम सूद, शैशव गौतम, रितेश ठाकुर, जिला कांगड़ा महिला कांग्रेस महासचिव अनुराधा, प्रिंस मंडियाल, बिंदु, अनुज गुप्ता व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भगत राम हांडा सहित कई पदाधिकारियों व सदस्य मौजूद रहे।