आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के बाद भी नहीं हटाए सरकारी होर्डिंग्ज

सुरेंद्र मिन्हास। फतेहपुर
प्रदेश में पंचायती राज चुनाव का 21 दिसंबर को बिगुल बज गया है। वहीं इसके साथ प्रदेश में आदर्श चुनाव संहिता भी लागू हो गई है। इस सब के बावजूद 22 दिसंबर को करीब 24 घंटे बीतने उपरांत भी विकास खंड फतेहपुर के मुख्य चौक व मुख्स सड़क किनारे लगाए गए बड़े-बड़े सरकारी होर्डिंग्ज को हटाया नहीं हटाया गया है।

इस बारे में जब बीडीओ फतेहपुर राज कुमार के साथ बात की गई तो उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों व अन्य कर्मचारियों को क्षेत्र में सरकारी होर्डिंग्ज को तुरंत प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।