राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दशहरा उत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

यह पर्व प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा

Governor and Chief Minister congratulated the people of the state on Dussehra festival
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दशहरा उत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

शिमलाः राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दशहरा उत्सव के अवसर पर शुभकामनाएं दी और कामना की है कि यह उत्सव प्रदेश के लोगों के जीवन में शांति, प्रसन्नता एवं खुशहाली लाएगा। उन्होंने कहा कि यह पर्व आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है।

शिमला ब्यूरो।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।