समर्पण निधि अभियान के तहत निकाली भव्य रैली

सुशील शर्मा। हमीरपुर
टौणीदेवी में श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के तहत भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। इसके अलावा अभियान से जुड़े पदाधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित रहे। रैली के बाद टौण देवी मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रो प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि यह बहुत प्रसन्नता और संतोष की बात है कि लोग राम मंदिर के निर्माण में बहुत रूचि ले रहे हैं और स्वाभाविक भी है।

उन्होंने कहा कि जो नहीं राम का वो किस काम का। भगवान राम का जीवन, उनके आदर्श, उनके मूल्य हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण हैं। जन मानस भगवान राम को अपना आदर्श मानता है। दूनिया में ऐसा कौन होगा, जो राम जैसा आदर्श भाई, पुत्र राजा या पति नहीं चाहेगा। भगवान राम इसलिए मार्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है क्योंकि वह हर पुरुष हर व्यक्ति के मर्यादा थे। भगवान राम केवल भारत के लिए नहीं, बल्कि सारे विश्व के लिए सारे मानव समाज के आदर्श हैं। टौणी देवी के साथ ही हमीरपुर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत भव्य रैलियों का आयोजन किया गया है। इसके अलावा बैठक भी आयोजित हुई है। साथ ही दिल खोलकर लोगों की तरफ से इस अभियान को समर्थन दिया जा रहा है।