महामंत्री बनने पर जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

सुरेन्द्र जम्वाल। बिलासपुर 
घुमारवीं युवा मोर्चा के दिनेश ठाकुर ऊर्फ लक्की ने जिला महामंत्री बनने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। स्थानीय विधायक राजेन्द्र गर्ग का जिला युवा मोर्चा में महामंत्री पद मिलने पर हार्दिक धन्यवाद व आभार प्रकट किया तथा मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी किया है। ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,केंद्रीय मंत्री  अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष  स्वतन्त्र संख्यान, सुभाष ठाकुर, जीत राम कटवाल, रणधीर शर्मा घुमारवीं मण्डल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, युवामोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर और विशेष तौर पर अपने जिला युवामोर्चा के अध्यक्ष पंकज शर्मा  का धन्यवाद व आभार प्रकट किया है।
दिनेश ठाकुर ऊर्फ लक्की  ने कहा कि विधायक राजेन्द्र गर्ग   व पंकज शर्मा ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा और जिला बिलासपुर से युवामोर्चा का नाम ऊपर किया जाएगा। दिनेश ठाकुर ऊर्फ लक्की भाजपा के कंर्मठ युवाओं कार्यक्रताओं मे एक है तथा पहले भी कई अहम पदों पर आसीन रहें हैं।