सीए बनना चाहती है प्रियंका

एसके शर्मा। हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बाेर्ड के दस जमा दाे के परीक्षा परिणाम के वाणिज्य विषय में प्रदेश में बणी स्कूल की प्रियंका ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रियंका के पिता दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं तथा माता गृहणी है। प्रियंका बहुत ही गरीब परिवार से संबंध रखती है। प्रियंका ने अपनी सफलता का सारा श्रेय गुरुजनों स्कूल प्रधानाचार्य व अपने माता-पिता को दिया है। प्रियंका ने बताया कि वह राेजाना छह घंटे पढ़ाई करती है। प्रियंका ने बताया कि ग्रेजुएशन करने के बाद उसका सपना सीए बनना है। इसके लिए उसे कड़ी मेहनत की जरूरत है। अपने सपने काे साकार करने के लिए वह कड़ी मेहनत करेगी।