उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
ज्ञान ज्योति B.Ed कॉलेज की प्राचार्य विजेता चौधरी को सामाजिक संस्था आशा किरण द्वारा सामाजिक विषयों पर काम करने के लिए बिलासपुर में हिमालय श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया यह सम्मान बॉलीवुड के सिने अभिनेता गुलशन ग्रोवर द्वारा दिया गया।
पूर्व मंत्री स्वर्गीय विद्यासागर की बहू विजेता चौधरी को पहले भी शिक्षा के क्षेत्र में चार राष्ट्रीय तथा दो अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं जिसमें की भारत विद्या रत्न अंतरराष्ट्रीय आईकॉनिक अवार्ड, अचीवर आईकॉनिक अवार्ड, एशिया पेसिफिक महिला सम्मान अवार्ड मिल चुका है।