कांगड़ा में कांग्रेस का विधायक चुना जाता तो जनता को मिलती सत्ता में हिस्सेदारीः काकू

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा जिला के डाका पलेरा बोहडक्वालु गांव की सड़को मकानों व खेतों को बरसात में हुए नुकसान का पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने दौरा किया व जनता से मिले व विचार रखे। पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक चुना जाता तो सुक्खू सरकार में कांगड़ा की जनता को सत्ता में हिस्सेदारी मिलती। सरकार कांग्रेस की और विधायक भाजपा का होने से कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र विकास में पिछड़ चुका है। भाजपा विधायक रोज सुक्खू सरकार की आलोचना करता है। भेदभाव की आवाज उठाई जाती है, भाजपा विधायक को चाहिए कि केंद्र सरकार से राज्य सरकार को पैसा दिलबाए और हिमाचल में 12 हजार करोड़ रूपए का बरसात में नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ेंः हिन्दी ही जनमानस को एकता के सूत्र में बांधने का सशक्त माध्यम है: डॉ. केएस अत्री

जिसके चलते केंद्र सरकार से एक भी पैसा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो बायदे किए थे। जैसे कि मकान देने, हर साल 2 करोड़ नोकरियां देना, किसानों की 2022 में आय दुगनी करना को कहा था और अब एक हजार रूपए गैस सिलेंडर बिक रहा है। वहीं मनरेगा का बजट काट दिया गया है। पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू ने भाजपा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार से यह सब कुछ दिलबाय फिर कांग्रेस की आलोचना करे। उन्होंने कहा कि विधायक केंद्र सरकार से कुछ भी नहीं दिलवा सके अैर कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में जितना भी विकास हो रहा है सब सुक्खू सरकार ही करवा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें