#Big_breaking: कांगड़ा: मोबाइल टावर से लटका मिला तरसूह पंचायत प्रधान का शव, इलाके में फैली सनसनी

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

पुलिस थाना कांगड़ा के तहत तरसूह पंचायत के प्रधान की संदिग्‍ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है प्रधान अंकुश धीमान ने आत्महत्या कर ली। तरसूह के पंचायत प्रधान अंकुश धीमान का शव घर के साथ लगते मोबाइल टावर में सुबह लटका मिला। मामले की जानकारी कांगड़ा पुलिस को दी गई और कांगड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस उप अधीक्षक सुनील राणा ने बताया कि सुबह 8:00 बजे कांगड़ा पुलिस को जानकारी मिली कि पंचायत तरसूह में लगे मोबाइल टावर में एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। उन्होंने बताया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसकी शिनाख्त पंचायत प्रधान अंकुश धीमान के रूप में हुई।

उन्होंने बताया शव से कोई आत्महत्या करने का कोई नोट भी बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय व अस्पताल टांडा ले जाया गया है जहां से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है और किन कारणों से आत्महत्या की है पुलिस यह जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें…सोलर एनर्जी का मॉडल बनेगा नौणी विश्वविद्यालय, सालाना होगी 50 लाख की बचत…