हर घर तिरंगा लहराने के कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा: कृपाल परमार

विनय महाजन। नूरपुर

आज विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा लहराने के कार्यक्रम को लेकर ग्राम पंचायत बतरहान से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा लहराने के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय प्रधान, वार्ड पंच, स्थानीय युवा व प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार भी कार्यकर्ताओं के साथ रहे।

इस मौके पर, फतेहपुर मंडल के उपाध्यक्ष से कुलदीप डोगरा, चेयर पर्सन निशा शर्मा, वाइस चेयरमैन धर्मेंद्र सुनना, मंडल से युवा कार्यकर्ता व मंडल फतेहपुर के पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष अनिल शर्मा, फतेहपुर के पूर्व भाजपा महामंत्री रोहित शर्मा, पूर्व आईटी सेल अध्यक्ष मंडल फतेहपुर मोनू समकड़िया मनी दिदोच आदि गणमान्य मौजूद रहे।