नालागढ़ में आज़ादी के अमृत महोत्सव पर NDRF ने निकाली तिरंगा रैली

सुरेन्द्र सिंह सोनी। नालागढ़

 

नालागढ़ में आज़ादी का अमृत महोत्सव पर NDRF की नालागढ़ इकाई ने शनिवार को तिरंगा रैली निकाली। रैली की शुरूआत 14 NDRF RRC नालागढ़ के कार्यालय से होकर बाज़ार व हेरिटेज पार्क में आकर समाप्त हुई जिसमें स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया।

NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट सागर सिंह पाल व SDM नालागढ़ महेंद्र पाल की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली। उन्होंने कहा कि देशभर में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और इस उपलक्ष्य में रैली निकाल शहरवासियों को जागरूक किया गया।

महेंद्र पाल ने अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा लहराए और 15 अगस्त को भी नालागढ़ हेरिटेज पार्क में तिरंगा फहराया जाएगा।