भयंकर गर्मी से तपे पहाड़, ऊना में रिकॉर्डतोड़ चढ़ा पारा

उज्जवल हिमाचल। शिमला

प्रदेश में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई भागों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। गर्मियों के इस सीजन के दौरान ऊना में बुधवार का दिन सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। वहीं वीरवार को भी कोई राहत मिलने के आसार नहीं है। ऊना में बुधवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा चढऩे से लोगों का दिन के समय घर से निकलना मुश्किल हो गया है। रात को भी गर्मी से हाल बेहाल हो रहे हैं। पंखे, कूलर की हवा न के बराबर लग रही है।