हेमचंद चुने करसोग इंटक ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन के प्रधान

पीयूष शर्मा। करसोग
करसोग यूनिट के चालक, परिचालक व तकनीकी कर्मचारियों चुनाव वीरवार को संपन्न हुए। हिमाचल ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन इंटक के प्रदेशाध्यक्ष नानक चंद की अध्यक्षता में हुए इन चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें हेमचंद को हिमाचल ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन इंटक यूनिट करसोग का अध्यक्ष बनाया गया। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित हुई, जिसमें करसोग डिपो कर्मचारियों को पेश का रही परेशानियों पर चर्चा की गई। खासकर करसोग में वर्कशॉप की दयनीय हालत को लेकर चिंता जताई गई। कर्मचारियों ने बताया कि वर्कशॉप में वर्कशॉप में न तो शैड की व्यवस्था है और न ही शौचालय है। इसके अतिरिक्त वर्कशॉप की ओर जाने वाली सडक़ की हालत भी खस्ता है। यहां बसों को खड़ा करने के लिए ग्राउंड की हालत भी दयनीय है। वर्कशॉप में कार्य करने वालों के लिए चेंज रूम की भी व्यवस्था नहीं है। इस बैठक में वर्कशॉप में कार्य कर रहे पीसमील वर्करों का भी मामला उठा। यहां पिछले कई सालों से पीसमील वर्कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अभी तक पीसमील वर्करों को अभी तक अनुबंध पर नहीं लाया गया है। नई कार्यकारिणी ने इन कर्मचारियों की मांग को प्रमुखता से सरकार और प्रबंधन के सामने उठाने का आश्वासन दिया है।