तेज रफ्तार का कहर: तीन दुर्घटनाओं में सात वाहन क्षतिग्रस्‍त

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। ऊना

गगरेट में तीन दुर्घटनाओं में सात वाहन चपेट में आए हैं। पहली दुर्घटना रात नौ बजे गगरेट-ऊना मार्ग पर हुई। इसमें एक ट्रैक्टर और एक कार की आमने सामने भिड़ंत हो गई अौर एक खड़ी कार में जाकर टकरा गए। इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान तो नही हुआ। लेकिन तीनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी घटना सुबह 5 बजे के करीब घटित हुई, जब एक कैंटर जो सड़क किनारे खड़ा था, उसके साथ सामने से आ रही एक पिकअप ने टक्कर मार दी।

ऐसा प्रतीत होता है जैसे पिकअप चालक को नींद का झोंका आ गया हो और वो सामने कैंटर से भिड़ गया। इसी दुर्घटना में एक बाइक सवार भी चपेट में आया है। जानकारी के अनुसार पिकअप चालक और बाइक चालक दोनों को चोटें आई हैं।

 

इस दुर्घटना में दोनों पक्षो में समझौता हो गया है और पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ, जबकि शाम को हुई घटना में पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। तीसरे हादसे में लोहारली में ट्रक पलट गया। चालक को चोटें आई हैं। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस के पास एक मामले की शिकायत आई थी उसमें मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।