उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
देशभर में भाजपा द्वारा चलाए महासंपर्क अभियान (Mahasampark abhiyan) के तहत सोमवार को संगठनात्मक जिला कांगड़ा की बाइक रैली का आयोजन किया गया। कांगड़ा से शुरू बाइक रैली, गग्गल, स्कोह, धर्मशाला तक गई। स्थानीय विधायक पवन काजल ने बाइक रैली को झंडी दिखा कर रवाना किया।
काजल ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का नौ साल का कार्यकाल एतिहासिक रहा है। अमेरिका, रूस, इंग्लैंड जैसे विकसित देशों में भारत का डंका बजने लगा है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः नशे के खिलाफ हम सब को एकजुट होकर करना होगा कामः आदित्य नेगी
उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार कर ज़न समर्थन जुटाने की अपील की। इस मौके पर जनसंपर्क अभियान प्रभारी साहिल शर्मा, विशाल चौहान, कांगड़ा मण्डल बीजेपी अध्यक्ष सतप्रकाश सोनी, भाजयुमो अध्यक्ष विजय चौधरी भी उपस्थित रहे।