विधानसभा चुनाव, शिमला शहर में बंटे केजरीवाल के दिल्‍ली माडल के पर्चे, पुरानी पेंशन का भी जिक्र किया

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आम आदमी पार्टी की ओर से पर्चे बांटे गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फोटो के साथ बांटे गए परचों में हिमाचल प्रदेश में आप की धमक का जिक्र किया गया है।
poster aap party at himachal assebley election

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आम आदमी पार्टी की ओर से पर्चे बांटे गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फोटो के साथ बांटे गए परचों में हिमाचल प्रदेश में आप की धमक का जिक्र किया गया है। ऐसा लग रहा है कि आप पार्टी पहले नगर निगम शिमला का चुनाव लड़ेगी। उसके बाद हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी उतरेगी। ओल्ड पेंशन लागू करने का वादा किया गया हैए इस संबंध में बताया गया है कि दिल्ली विधानसभा में ओल्ड पेंशन का रेजोल्यूशन लाया जा चुका है। दिल्ली सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य के अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली वासियों को मिल रही सुविधाओं का जिक्र किया गया है। हर घर में सस्ती बिजली पहुंची है।

घरों में नल से जल पहुंचा है। यह भी बताया गया है कि दिल्ली के घरों में प्रतिमाह 20 हजार लीटर पानी लोगों को पीने के लिए मुफ्त दिया जा रहा है। आप की ओर से यह भी बताया गया है कि दिल्ली देश का अकेला राज्य बना है जिसका बजट मुनाफे में है और बजट दोगुना किया गया है। महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान प्रदान किया। दिल्ली को अपराध मुक्त करने के लिए 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कच्ची कालोनियों का ध्यान रखा गया। जनता की अपनी सरकार का अएहसास दिलाया गया है।

यह भी बताया गया है कि यह नए दौर की सरकार है, जिसमें प्राकृतिक आपदा में जिन किसानों की फसल का नुकसान होता है। उन किसानों को दिल्ली में 20 हजार प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा देने की व्यवस्था है। आम आदमी पार्टी की ओर से इस तरह से दिल्‍ली के विकास का प्रचार कर हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का प्रयास किया गया है। आम आदमी पार्टी इस बार प्रदेश में सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पर्चे में जिक्र किया गया है कोरोना काल में प्राइवेट स्कूल द्वारा बढ़ी फीस आम आदमी पार्टी के विरोध के बाद हिमाचल के शिक्षा मंत्री ने आनन.फानन में वापस ली है।