हिमाचल: झाड़माजरी के बलबीर ठाकुर को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

उज्जवल हिमाचल। बद्दी

ग्राम पंचायत भटौली कलां के पूर्व प्रधान और झाड़ माजरी निवासी बलबीर सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट समाज सेवा व मीडीया के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए डाक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया है। उनको यह सम्मान आज आईईसी विश्वविद्यालय बरोटीवाला द्वारा आयोजित अपने सालाना डिग्री वितरण समारोह में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने प्रदान किया।

गुरुवार को आईईसी विश्वविद्यालय बरोटीवाला का 5वां कनवोकेशन समारोह था जिसमें 474 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत भटौली कलां केदो बार पंचायत प्रधान बलबीर सिंह ठाकुर को उनकी समाज सेवा व पत्रकारिता के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई। बलबीर सिंह ठाकुर 1990 के दौर में पत्रकारिता से जुडे थे और उन्होने उस समय जब तकनीक नाम की कोई चीज नहीं थी, अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और सरकार से उनका निष्पादन करवाया।

आज तक पत्रकारिता के क्षेत्र में अनेकों उपलब्धियां हासिल कर समाज सेवा अहम योगदान दिया। अनेकों मुद्दे उठाए। सन 1999 में वह उप चुनाव में अपनी पंचायत के प्रधान चुने गए और उसके बाद 2005 में वो पुन: लोकप्रिय व मृदुभाषी छवि से आसीन हुए। तब से लेकर अब तक उन्होने अपने क्षेत्र में सामाजिक सेवा को लगातार ध्येय बनाकर कई उत्कृष्ट कार्य किए जिसमें रक्तदान शिविरों को बढ़ावा देना प्रमुख है। करीब 114 रक्तदान शिविर लगाने और जागरूक करने प्रशासन व सरकार के साथ मिलकर उन्होने उस समय हिमालय युवक मंडल अध्यक्ष के नाते पर्यावरण, पौधारोपण और भी कई जागरुकता अभियान चलाए।

2007 में उन्हें हिमाचल पुलिस ने भी उन्हें सोलन में नवाजा। 2022 में उनको हिमाचल सरकार ने हिमाचल राज्य उधोग विकास निगम का डायरेक्टर बनाया। और अनेकों उपलब्धियां हासिल की। इसके अलावा अन्य कई क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर इस मुकाम पर पहुंचे।आज आईईसी विवि ने उनके जीवन पर शोध करके उनको यह उपाधिक प्रदान की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने भी कनवोकेशन में बलबीर ठाकुर की सेवाओं व समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्वता का विशेष उल्लेख किया और कहा कि युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

संवाददाताः सुरेंद्र सिंह सोनी

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।