हिमाचल: जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाने का काम करती है बीजेपी

उज्जवल हिमाचल। शिमला

महिला कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में जिस तरह महिला कांग्रेस ने कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया उसी तरह सुक्खू सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का काम कर 2024 में लोग कांग्रेस को बहुमत देकर सत्ता में काबिज करेंगे यह बात शिमला में महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता शेरावत ने कही।

सुनीता शेखावत ने बताया कि हिमाचल प्रदेश महिला कार्यकारिणी की बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी। महिला कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश व प्रदेश की जनता बीजेपी की जनविरोधी नीतियों को जान गई है। जिसके बाद प्रदेश के साथ देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस सत्ता में लौटी है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बीजेपी जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाने का काम करती है। यूसीसी का मुद्दा चुनाव के समय लोगों को असल मुद्दों से भटकाने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। बीते 9 वर्षों से केंद्र में बीजेपी की सरकार है लेकिन चुनाव के समय इस तरह के मुद्दों को उठाया जाता है जो कि गलत है।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।