हिमाचलः भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का शेड्यूल तय

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रदेश प्रभारी संजीव कटवाल ने बताया कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 19 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा के कार्यक्रम हेतु हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप भी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश के सभी विधायक, 2017 के प्रत्याशी, चेयरमैन, वाईस चेयरमैन, जन प्रतिनिधि, प्रदेश, ज़िला, मंडल के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता अपने अपने मंडल में इस यात्रा का स्वागत करेंगे।

उन्होंने बताया की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुखराम चौधरी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, विधायक चेयरमैन, वाईस चेयरमैन एवं सिरमौर ज़िला के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं उनका ढोल नगाड़ों के साथ प्रातः 9 बजकर 30 मिनट से यात्रा का शुभारंभ करेंगे। संजीव कटवाल ने बताया की यह यात्रा चारों लोकसभा क्षेत्रों से होती हुई 630 किलोमीटर चलेगी।