प्रतिभा सिंह के विवादित बयान पर भड़की बीजेपी महिला मोर्चा, सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की उठाई मांग

शैलेश शर्मा। चंबा

कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं मंडी लोकसभा की सांसद प्रतिभा सिंह की गुड़िया कांड को लेकर अभद्र टिप्पणी करना अब धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर रह है। भाजपा जिला चंबा महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं अन्य जिले से आई भाजपा की महिला नेताओं ने अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है।

जिसमें इन महिला मोर्चा की महिलाओं ने कड़े शब्दों में मांग की है कि कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जो इस गुड़िया कांड को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है वह सार्वजनिक तौर से माफी मांगे अन्यथा जिला भाजपा महिला मोर्चा इसको और भी गंभीरता से लेते हुए उगर आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगा।