हिमाचलः मुख्यमंत्री सुक्खू लगातार कर रहे हिन्दुओं का अपमानः बिंदल

हिमाचलः मुख्यमंत्री सुक्खू लगातार कर रहे हिन्दुओं का अपमानः बिंदल

उज्जवल हिमाचल। शिमला
मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) लगातार हिन्दुओं का अपमान कर रहे हैं, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के बाद सुक्खू ने प्रदेश के बाहर जाकर कहा था कि 97 प्रतिशत हिन्दू आबादी वाले हिमाचल प्रदेश ने हिन्दूवादी संगठन भाजपा को हराकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाई है।

बेंगलूरू (कर्नाटक) चुनाव में एक बार फिर सुक्खू ने कहा कि 97 प्रतिशत हिन्दू आबादी वाले हिमाचल में हिन्दूवादी संगठन भाजपा की हार हुई। डॉ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने उक्त स्टेटमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः बीएड के प्रशिक्षुओं के लिए दो दिवसीय शिक्षण सहायक सामग्री निर्माण की कार्यशाला का आयोजन

डॉ. बिन्दल ने कहा कि सुक्खू का बयान करोडों हिन्दुओं का अपमान है। कर्नाटक में सुखविन्द्र का यह बयान केवल मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए दिया गया बयान है, जहां कांग्रेस खुल्लमखुल्ला मुस्लिम आरक्षण की घोषणा करके वोट लेने में लगी है और पी.एफ.आई जैसे राष्ट्र विरोधी संगठन की तुलना राष्ट्रवादी धार्मिक संगठन बजरंग दल से करके मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण कर रही है। उसी कडी में हिमाचल के मुख्यमंत्री का बयान हिन्दू विरोधी मानसिकता के साथ दिया गया बयान है जो पूरी तरह निंदनीय है।

डॉ. बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास सदा ही मुस्लिम तुष्टीकरण का रहा है। श्री राम जन्म स्थान पर श्री राम का भव्य मन्दिर निर्माण हो इसका लगातार विरोध कांग्रेस के नेताओं द्वारा किया गया। यहां तक कि सर्वाेच्च न्यायालय में भी इसका डटकर विरोध किया गया। आज श्री राम जन्म स्थान पर भव्य राम मन्दिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक आत्मा का पुनः निर्माण है।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।