हिमाचलः नगर परिषद कांगड़ा ने पर्यावरण दिवस पर लोगों को किया जागरूक

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

आज नगर परिषद काँगड़ा अध्यक्षा रेणु शर्मा की अध्यक्षता में मिशन रोड काँगड़ा में पर्यावरण दिवस मनाया गया। नगर परिषद की अध्यक्षा रेणु शर्मा ने कहा कि नगर परिषद ने यहाँ पर पौधारोपण किया ताकि पर्यावरण को साफ सुथरा रख सके।

यह पर्यावरण दिवस पुरे भारत वर्ष में मनाया जा रहा हैं। पौधे लगाने से एक तो वातावरण शुद्ध रहता है तथा प्रदूषण से भी मुक्ति मिलती है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की हैं कि अपने आस पास के वातावरण को शुद्ध रखे। रेणु शर्मा ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जाता है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल: गोहर में पुल का लेंटर डालते टूटी सेटरिंग, बाल-बाल बचे मजदूर

रेणु शर्मा ने कहा कि आज हम जीवित हैं तो केवल इन पेड़-पौधों के कारण। यह हमें ऑकसीजन देते हैं। जो चीजें पर्यावरण को हानि पहुंचाती हैं उनका इस्तेमाल भी हमें कम करना चाहिए। हम सबका यह फर्ज बनता है जो पर्यावरण हमारे लिए इतना जरूरी है उसका हम संरक्षण करें। उन्होनें लोगों से अपील की है कि पर्यावरण को दुषित न करें तथा इसे संरक्षित करें।

इस मौके पर रेणु शर्मा के साथ सुमन वर्मा (पूर्व अध्यक्षा), राज कुमारी (उपाध्यक्ष), प्रेम सागर (पार्षद), अशोक शर्मा (पार्षद), उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।