हिमाचलः पंचमुखी महादेव मंदिर लयाड में चार देवताओं का हुआ भव्य मिलन

उज्जवल हिमाचल। करसोग

उपमंडल करसोग के तहत आने वाले भंडारणू के अंतर्गत पंचमुखी महादेव अलयाढ में आज चार देवताओं का भव्य देवमिलन हुआ है। इस देव मिलन में करस़ोग के आराध्य देवता श्री ममलेश्वर महादेव, नाग कजौणी, देव ऐधनेशवर, सरयोगी देवता, शौंटी देवता, का भव्य मिलन खेल मैदान में हुआ। वहीं पंचमुखी महादेव अलयाढ के प्रधान गुलाब सिंह ने कहा कि ग्रामीणों ने देवताओं का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान अन्य परंपराओं का भी निर्वहन किया गया।

संवाददाताः पीयूष शर्मा